हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट।
(जिन्दा जलने से 6 की मौत ,10 से 15 घायल )
हिमाचल प्रदेश (ऊना) मंगलवार, 22 फरवरी 2022
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट होने से 06 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 10 से 15 महिलाओं के झुलसने की खबर आ रही है। ब्लास्ट के बाद राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है। ब्लास्ट के बाद महिलाएं जिंदा जल गई हैं। हादसे के बाद के वीडियो रोंगटे खड़े करने वाले हैं।
ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गई। आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है. घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है। घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है. लेकिन मौके पर छह शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं।