उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बीजेपी नेता बेबी रानी मौर्य ने विवादित बयान दिया।  - Swastik Mail
Breaking News

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बीजेपी नेता बेबी रानी मौर्य ने विवादित बयान दिया। 

 उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बीजेपी नेता बेबी रानी मौर्य ने विवादित बयान दिया। 
Spread the love

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बीजेपी नेता बेबी रानी मौर्य ने विवादित बयान दिया। 

(न जाएं महिलाएं अंधेरा होने के बाद थाने, महिलाओं को नसीहत) 

उत्तर प्रदेश (वाराणसी) शनिवार, 23 अक्टूबर 2021

बेबी रानी ने वाराणसी में आयोजित वाल्मीकि महोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। प्रदेश को अपराध मुक्त करने की छवि बनाने वाली भाजपा सरकार पर अपनी ही पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

बेबी रानी ने कहा कि थानों में एक महिला अधिकारी और सब-इंस्पेक्टर जरूर बैठती हैं, लेकिन एक बात मैं जरूर कहूंगी कि शाम 5 बजे अंधेरा होने के बाद थाने कभी मत जाना। अगर जरूरी हो तो अगले दिन सुबह जाना और अपने साथ भाई, पति या पिता को लेकर ही थाने जाना।

बेबी रानी ने यूपी में किसानों को खाद ना मिलने पर उदाहरण देते हुए कहा, “अधिकारी सभी को गुमराह करते रहते हैं। मुझे परसो आगरा से एक किसान भाई का फोन आया था। उसे खाद नहीं मिल रही थी। मेरे कहने पर अधिकारी ने कहा कि खाद मिल जाएगी, लेकिन आज उस अधिकारी ने मना कर दिया कि मैं नहीं दूंगा। इस तरह की बदमाशी निचले स्तर पर होती है। इसे आप लोगों को देखने की जरूरत है। अगर कोई भी अधिकारी बदमाशी कर रहा है तो उसकी शिकायत डीएम से करो, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दो।

Related post

error: Content is protected !!