धर्मपुर विधानसभा में आजाद समाज पार्टी का बढ़ रहा जनाधार। - Swastik Mail
Breaking News

धर्मपुर विधानसभा में आजाद समाज पार्टी का बढ़ रहा जनाधार।

 धर्मपुर विधानसभा में आजाद समाज पार्टी का बढ़ रहा जनाधार।
Spread the love

धर्मपुर विधानसभा में आजाद समाज पार्टी का बढ़ रहा जनाधार।

(भाजपा कांग्रेस के सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 19 जनवरी 2026

आज धर्मपुर विधानसभा में आजाद समाज पार्टी योगेन्द्र चौहान के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह जी की मौजूदगी में मोहव्वेवाला और भारुवाला के भाजपा कांग्रेस के कई पूर्व बीडीसी मेंबर और वार्ड मेंबर्स सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की रिती निती और राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना चंद्रशेखर आजाद जी के कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की बैठक का संचालन सुशील सैनी ने की।

महक सिंह ने कहा कि हमारे नेता नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जी का प्रभाव यूपी उत्तराखंड सहित पूरे देश में बहुत तेजी से बढ़ रहा है और उत्तराखंड में हमारी पार्टी और भीम आर्मी के लोग लगातार जनता के मुद्दों पर आवाज बुलंद कर रहे हैं, और धर्म के नाम पर प्रदेश में अराजकता फैलाने वाली भाजपा सरकार से भी जनता त्रस्त है।

देहरादून में हमारी टीम के साथ ही धर्मपुर विधानसभा में भाई योगेन्द्र चौहान जी भी संविधान में आस्था रखने वाले हैं और इंसानियत को सर्वोच्च मानते हुए क्षेत्र की हर समस्या के लिए लड़ते हुए हर किसी के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं।

योगेन्द्र चौहान ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारे नेता माननीय सांसद नगीना चंद्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व में हम धर्मपुर विधानसभा से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे, जिस तरह से हमारे नेता से प्रभावित होकर जनता हमसे खुद व खुद संपर्क कर रही है हम अपनी विधानसभा क्षेत्र में टूटी फूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम, गंदा पानी, स्वास्थ्य शिक्षा आदि तमाम तरह की समस्याओं से निजात भाजपा कांग्रेस से नहीं दिलाई जाएगी इसके लिए हम भी जनता से लगातार संपर्क अभियान चला कर मिल रहे हैं और इस बार आजाद समाज पार्टी के रूप में नया विकल्प जनता को बहुत पसंद आ रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुशील पाटिल उपाध्यक्ष उमेश कुमार, जिला अध्यक्ष गौरव राजोरिया, कपील कुमार, काजल सहगल, ओमप्रकाश जी, अमन सिंह, जुनैद अंसारी, शहजाद अंसारी, दंबर दाई, आशीष चौधरी, संदीप कुमार, उस्मान भाई, दिलशाद भाई, परमजीत कौर, आक्सीम, मीना राय, सबिता देवी, सुशांत , सन्नी थापा, दीपक शर्मा, राजेश कश्यप, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!