Breaking News

त्रिशूल पर्वत प्रथम की चोटी को फतह करने के लिए सेना का पर्वतारोही दल रवाना हुआ।

 त्रिशूल पर्वत प्रथम की चोटी को फतह करने के लिए सेना का पर्वतारोही दल रवाना हुआ।
Spread the love

त्रिशूल पर्वत प्रथम की चोटी को फतह करने के लिए सेना का पर्वतारोही दल रवाना हुआ।

(दल में चार सैन्य अधिकारी, चार जेसीओ सहित कुल 20 लोग शामिल हैं)

उत्तराखंड (अल्मोड़ा) शुक्रवार, 05 मई 2023

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रानीखेत में इंडियन आर्मी माउंटेनियरिंग एक्शपीडिशन 2023 के तहत पर्वतारोही दल त्रिशुल पर्वत की चोटी फतह करने के लिए रवाना हो गया है।

इस दल में चार सैन्य अधिकारी, चार जेसीओ सहित कुल 20 लोग शामिल हैं। पर्वतारोही दल त्रिशूल पर्वत प्रथम की 7120 मीटर ऊंची चोटी को फतह कर एक महीने में लौटेगा। इस पर्वतारोही दल को हिम आच्छादित त्रिशूल पर्वत की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराने का लक्ष्य दिया गया है।

Related post

error: Content is protected !!