Breaking News

मध्य प्रदेश के आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा दिखने वाला घर गिफ्ट किया। 

 मध्य प्रदेश के आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा दिखने वाला घर गिफ्ट किया। 
Spread the love

मध्य प्रदेश के आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा दिखने वाला घर गिफ्ट किया। 

(घर बनाने और सजाने में 3 साल का वक्त लगा) 

मध्य प्रदेश(बुरहानपुर) मंगलवार, 23 नवंबर 2021 

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा दिखने वाला घर तोहफे में दिया है। ये घर दिखने में बिल्कुल ताजमहल की तरह लगता है। इसे बनाने और सजाने में करीब 3 साल का वक्त लगा है। सोशल मीडिया पर इस घर की फोटो खूब वायरल हो रही हैं।

आनंद प्रकाश ने बताया कि वो काफी समय से इस तरह का घर बनाने की सोच रहे थे। अब जाकर उनका ये सपना सच हुआ है। ये घर उन्होंने अपनी पत्नी मंजूषा को तोहफे में दिया है। ये घर बाहर से दिखने में जितना सुंदर हैं उससे कई गुना ज्यादा अंदर से ये घर सुंदर है। इस घर में 4 बेडरूम, एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम बनाया गया है। इस आलीशान घर का क्षेत्रफल मीनार के साथ 90×90 है। इसे बनाने के लिए कई राज्यों के कारीगरोंको बुलाया गया था। तब जाकर ये घर 3 साल में तैयार हुआ।

इस घर को बनाने से पहले आनंद अपने पत्नी को ताजमहल ले गए थे। वहां जाकर उन्होंने बारीकी से ताजमहल का अध्ययन किया। वहां से आकर उन्होंने ये घर बनाने की जिम्मेदारी कंसलटिंग इंजीनियर प्रवीण चौकसे को दी। प्रवीणने बताया कि ताजमहल जैसा घर बनाना आसान नहीं था। इंजीनियर प्रवीण भी पहले ताजमहल देखने गए थे। वहां से आने के बाद इस घर पर काम शुरू किया।

Related post

error: Content is protected !!