Breaking News

ईमानदारी की मिसाल  नगर निगम कर्मचारी तनुज शर्मा। 

 ईमानदारी की मिसाल  नगर निगम कर्मचारी तनुज शर्मा। 
Spread the love

ईमानदारी की मिसाल  नगर निगम कर्मचारी तनुज शर्मा। 

(हजारों का मंगलसूत्र लौटाया, मेयर ने किया सम्मानित) 

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार 05 अक्टूबर 2021

नगर निगम के चकशाह नगर स्थित कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी तनुज शर्मा ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। बीते दिनों इस कार्यलय में भवन कर जमा करने आये एक व्यक्ति की जेब से गिरे मंगल सूत्र को कर्मचारी तनुज शर्मा ने उक्त व्यक्ति तक पहुंचाया। जिसके लिए मेयर सुनील उनियाल गामा ने कर्मचारी तनुज शर्मा को सम्मानित किया है।

कर्मचारी तनुज शर्मा ने बताया कि बीते 21 सितंबर को चकशाह नगर नगर स्थित कार्यालय में कई लोग हाउस टैक्स जमा करने आए थे। दोपहर बाद फोन में बात करते हुए कार्यालय परिसर में गए। यहां देखा कि घास पर एक पैकेट पड़ा हुआ था। पैकेट के अंदर मंगलसूत्र था। जिसे कीमत करीब 42000 थी। ऐसे में जितने भी लोगों ने उस दिन भवन कर जमा किया था। सभी के फोन नंबर निकाल कर उनको फोन किए गए। काफी पड़ताल करने के बाद पता चला कि मंगलसूत्र ज्वेलर्स की दुकान में काम करने वाले एक कारीगर बाबू की जेब से गिरा था। उक्त कारीगर भी उस दिन भवन कर जमा करने आया था। सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के बाद जब यह साफ हो गया कि कारीगर की जेब से मंगलसूत्र गिरा था। कारीगर एक दिन पहले कार्यलय में आया। उसने बताया कि भवन कर जमा करने आया था। इस बीच मंगल सूत्र गिर गया। जिसकी कीमत 42 हजार है। वो धर्मपुर स्थित ज्वेलर्स की दुकान में काम करता है। जिसके बाद नगर निगम मुख्यालय में मेयर सुनील उनियाल गामा जी की मौजूदगी में कर्मचारी तनुज शर्मा ने मंगल सूत्र कारीगर को दिया। मेयर सुनील उनियाल गामा जी ने कर्मचारी तनुज शर्मा की ईमानदारी की प्रशंसा की।

Related post

error: Content is protected !!