डेटिंग ऐप पर दोस्ती करके हनीट्रैप में फंसाकर युवक से शादी की ।  - Swastik Mail
Breaking News

डेटिंग ऐप पर दोस्ती करके हनीट्रैप में फंसाकर युवक से शादी की । 

 डेटिंग ऐप पर दोस्ती करके हनीट्रैप में फंसाकर युवक से शादी की । 
Spread the love

डेटिंग ऐप पर दोस्ती करके हनीट्रैप में फंसाकर युवक से शादी की । 

(शादी के बाद ब्लैकमेल करके लाखों रुपये) 

उत्तर प्रदेश (नोएडा) शनिवार,13 नवंबर 2021

नोएडा में सोशल मीडिया पर डेटिंग ऐप के जरिये एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर उससे शादी के बाद ब्लैकमेल करके लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में सेक्टर-49 थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-41 में रहने वाले दीपक कुमार गुप्ता ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक महिला से डेटिंग ऐप पर उनकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद उस महिला ने उसे ओखला में मिलने के लिए बुलाया।

वहां पर दोनों की आपसी सहमति से उनके बीच संबंध बने, लेकिन बाद में महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसे न देने पर उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। हालांकि, व्यक्ति का आरोप है कि बाद में उसने दबाव में आकर उस महिला से विवाह कर लिया।

पीड़ित के अनुसार, इसी बीच उसे पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा है तथा वह सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल करती है। उन्होंने बताया कि महिला के इस गिरोह में कई और लोग शामिल हैं।

डीसीपी ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि महिला ने अब तक दर्जनों लोगों के साथ इस तरह की वारदात की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

error: Content is protected !!