Breaking News

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर अब तक की गई कार्रवाई पर समीक्षा की।

 अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर अब तक की गई कार्रवाई पर समीक्षा की।
Spread the love

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर अब तक की गई कार्रवाई पर समीक्षा की।

(नगर निगम के सभी 100 वार्ड में 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम के सभी 100 वार्ड में तैनात 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट से माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की गई कार्य प्रगति की जानकारी ली। कहा कि नियमित सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापामारी अभियान के साथ -साथ जन जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम देहरादून एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा मिलकर चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की जानकारी प्राप्त की गई।

उन्होंने निर्देश दिए की लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के बारे में जानकारी दें। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को इसके उपयोग करने पर अर्थदंड की कार्रवाई से भी जागरूक करें तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के बारे में लोगों को जागरूक करें।

समस्त उपजिलाधिकारी, नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित रेखीय विभाग के संबंधित अधिकारी द्वारा वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग करते हुए क्रमवार अपने अपने कार्य प्रगति की जानकारी दी तथा अवगत किया कि मैं अपने क्षेत्र में निरंतर छापामारी तथा जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

Related post

error: Content is protected !!