उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक महिला ने आत्महत्या कि।
उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक महिला ने आत्महत्या कि।
(मकान मालिक ने महिला को फंदे से लटका देखा)
उत्तराखंड (रुद्रपुर) शनिवार, 26 मार्च 2022
घर में अकेली एक महिला ने दुपट्टे के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उधमसिंह नगर रुद्रपुर के शांति विहार कॉलोनी में प्रीत कौर नाम की युवती आज सुबह कमरे में पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। महिला कमरे पर अकेली थी। मकान मालिक ने महिला को फंदे से लटका देखा तो उसने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर भी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने महिला को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
मृतका का पति संदीप सिंह उर्फ गोल्डी काम पर गया था। वह सितारगंज की एक फैक्ट्री में काम करता है। संदीप व प्रीत कौर का दो साल पहले विवाह हुआ था। मूलरूप से कालागढ़ निवासी संदीप एक महीने से पत्नी प्रीत के साथ शांति विहार कॉलोनी में रह रहा था। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।