हरिद्वार के लक्सर में कैवेंडिश टायर फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लगी।
हरिद्वार के लक्सर में कैवेंडिश टायर फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लगी।
(फैक्ट्री में काम कर रहा युवक आग की चपेट में आया)
उत्तराखंड (हरिद्वार) रविवार, 30 जनवरी 2022
उत्तराखण्ड केहरिद्वार जिले के लक्सर से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां पुरकाजी रोड पर स्थित कैवेंडिश टायर फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहा युवक आग की चपेट में आ गया। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
लक्सर में पुरकाजी मार्ग कैवेंडिश टायर फैक्ट्री में आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से कुडी नेत्रवाला निवासी युवक शुभम पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया था।
मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया और शुभम को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालत गभीर बनी हुई है। युवक 60 प्रतिशत झुलस चुका है। युवक का इलाज देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है। वहां आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।