पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील में एक दर्दनाक सड़क हादसा। - Swastik Mail
Breaking News

पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील में एक दर्दनाक सड़क हादसा।

 पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील में एक दर्दनाक सड़क हादसा।
Spread the love

पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील में एक दर्दनाक सड़क हादसा।

(खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चालक की मौत, दो युवक गंभीर)

उत्तराखंड (पिथौरागढ़) शुक्रवार, 17 मार्च 2023

पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरा वाहन खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

लेकिन घटना की जानकारी लोगों को सुबह मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजेडा से अस्कोट को जा रही एक बोलेरो कार अजेडा से कुछ दूरी आगे करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सुबह ग्रामीणों ने वाहन खाई में गिरा देखा। जिसकी सूचना उन्होंने कनालीच्छीना थाने में दी। सूचना के बाद कनालीछीना थाना प्रभारी मेघा शर्मा पुलिस टीम को लेकर मौके पर घटनास्थल पहुंची।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पिथौरागढ़ भूपेंद्र महर ने बताया कि इस हादसे में वाहन चालक 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र बंसी राम, निवासी घिंगरानी की मौके पर मौत हो गई। जबकि मनीष बिष्ट, निवासी तिकोनिया हाल निवासी मदकोट और साहिल, निवासी हजेडा घायल अवस्था में मिले। दोनों घायलों को 108 से जिला चिकित्सालय भेजा गया।

Related post

error: Content is protected !!