दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में एक शख्स ने बच्चे को अगवा किया। - Swastik Mail
Breaking News

दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में एक शख्स ने बच्चे को अगवा किया।

 दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में एक शख्स ने बच्चे को अगवा किया।
Spread the love

दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में एक शख्स ने बच्चे को अगवा किया।

(नशा करने के लिए पैसे खत्म हो गए थे) 

नई दिल्ली, शुक्रवार 03 दिसम्बर 2021 

मानसरोवर पार्क इलाके में एक शख्स के पास नशा करने के लिए पैसे खत्म हो गए, पैसों का इंतजाम करने के लिए उसने बिल्डिंग में रहने वाले दस वर्षीय बच्चे को ही अगवा कर लिया। बच्चे को बेचने के लिए वह मुंबई स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गियां धारावी ले गया। आरोपित बच्चे को बेचने के लिए ग्राहक तलाश ही रहा था, उसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उसे माहिम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान शिव शंकर उर्फ शिवा के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बच्चा मिलने पर परिवार ने पुलिस का शुक्रिया किया।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि 25 नवंबर को एक महिला ने मानसरोवर थाने में अपने दस वर्षीय बच्चे के लापता होने की सूचना दी थी। थानाध्यक्ष प्रशांत यादव ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला जिस बिल्डिंग में बच्चा रहता है, उसकी तीसरी मंजिल पर रहने वाला शख्स शिव शंकर गायब है। पुलिस ने उसके बारे जांच पड़ताल की तो पता चला वह नशे का आदी है। पुलिस ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह पठानकोट में किसी काम से आया हुआ है, उसे बच्चे की कोई जानकारी नहीं है। उसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकाली तो वह धारावी आई। पुलिस ने एएसआइ सुधीर, हेड कांस्टेबल अर्पित व दीपक को तुरंत मुंबई के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम धारावी पहुंच तो गई, लेकिन इतने बड़े झुग्गी क्षेत्र में आरोपित को ढूंढना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। पुलिस ने धारावी में काम करने वाली एक एनजीओ की मदद ली। पप्पू प्रधान नाम के शख्स से पुलिस काे आरोपित के बारे में जानकारी मिली, पप्पू ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले आरोपित धारावी में रहता था। दो से तीन दिन पहले ही वह एक छोटे बच्चे को लेकर फिर से यहां रहने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार सुबह 4:40 बजे आरोपित को रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने बच्चे को लालच दिया था वह हर रोज उसे सौ रुपये देगा, वह बच्चे को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।

Related post

error: Content is protected !!