पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे गिरी।
पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे गिरी।
(एक की मौत, एक घायल)
उत्तराखंड (पिथौरागढ़) वीरवार, 06 जून 2024
पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के समीप एक कार (यूके 05टीए 1832) अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर नीचे चौकी जाने वाली सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
बृहस्पतसुबह थल से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार गणाई गंगोली के समीप अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क में गिर गई। इस दुर्घटना में सूरज सिंह और प्रकाश सिंह कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गणाईं गंगोली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने भट्टी गांव निवासी सूरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्रेमनगर निवासी प्रकाश सिंह घायल है।