गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने सुसाइट करने कि कोशिश कि
The overall crime rate in Saugeen Shores decreased by 2.5 per cent last year compared to the year before, according to Statistics Canada’s latest crime severity index.
गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने सुसाइट करने कि कोशिश कि।
(जिम ट्रेनर उसका शारीरिक शोषण के बाद ब्लैकमेल कर रहा था)
गुजरात (अहमदाबाद) मंगलवार, 22 मार्च 2022
गुजरात में एक महिला के साथ जिम ट्रेनर ने शारीरिक शोषण किया इसके बाद वह उसे ब्लैकमैल करने लगा था। जिससे परेशान होकर महिला ने अपनी जान देने की कोशिश की। उसने साबरमती रिवर फ्रंट से छलांग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की।उसे बचा लिया गया. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ने जानकारी दी है कि महिला आरोपी जिम ट्रेनर से 6 महीने पहले मिली थी। उसका नाम नसरू खान ताज खान पठान है। उसने भाई को कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में भी मदद की थी। पुलिस ने बताया कि महिला और आरोपी सोशल मीडिया पर मिले थे। जब दोनों एक दूसरे को जान गए तो उन्होंने एक दरगाह पर मिलने की योजना बनाई। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर भी शेयर किए थे।
दोनों के बीच आपसी संबंध थे। इस बीच आरोपी ने हाल ही में महिला से पैसे मांगने शुरू कर दिए थे साथ ही उसका शारीरिक शोषण करने लगा था। वह उसे यह भी धमकी देता था कि वह दोनों के रिश्ते के बारे में उसके परिवार को बता देगा।
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी एक बार महिला के घर पर भी चला गया था और उसे वहां भी धमकी दी थी। ऐसे में महिला काफी परेशान हो गई थी। वह इस बीच घर से चली गई और सुसाइड की कोशिश की। उसने घर से निकलकर साबरमती रिवर फ्रंट तक की टैक्सी की। साबरमती रिवर फ्रंट के किनारे पर ही वह गिर गई।
ऑटो वाला उसे लेकर वहां गया था, उसने वहां से जाने की बजाय महिला की मदद करना ठीक समझा। उसने तुरंत महिला के घरवालों को फोन किया। इसके बाद उसका पति वहां पहुंचा और उसे लेकर घर चला गया। इसके बाद में महिला ने परिवार को सारी बात बताई साथ ही सारखेज पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।