अज्ञात बदमाशों ने संत कबीर नगर जिले में चुनाव ड्यूटी पुलिस टीम को ले जा रही बस पर पथराव किया। – Swastik Mail

अज्ञात बदमाशों ने संत कबीर नगर जिले में चुनाव ड्यूटी पुलिस टीम को ले जा रही बस पर पथराव किया।

अज्ञात बदमाशों ने संत कबीर नगर जिले में चुनाव ड्यूटी पुलिस टीम को ले जा रही बस पर पथराव किया।

(दो लोगों को मौके पर हिरासत में लिया है)

उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) मगंलवार, 01 मार्च 2022

 

कुछ अज्ञात बदमाशों ने संत कबीर नगर जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए महाराष्ट्र पुलिस के कर्मियों को ले जा रही एक बस पर पथराव कर दिया।दो लोगों को मौके पर हिरासत में लिया है।

ट्रांस गंगा क्षेत्र के थरवई थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।पुलिस ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने अचानक पथराव कर दिया।

कुछ युवकों ने ड्राइवर से बस रोकने के लिए कहा था क्योंकि वे उसमें सवार होना चाहते थे।चालक ने मना कर दिया और इन युवकों ने कथित तौर पर बस की खिड़की के शीशे पर पथराव कर दिया। घटना में किसी को चोट नहीं लगी थी।