यमकेश्वर क्षेत्र के गंगा भोगपुर विद्यालय में 6 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव। – Swastik Mail

यमकेश्वर क्षेत्र के गंगा भोगपुर विद्यालय में 6 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव।

यमकेश्वर क्षेत्र के गंगा भोगपुर विद्यालय में 6 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव।

(102 बच्चों एवम अध्यापकों का कोरोना टेस्ट कराया गया)

उत्तराखंड ( यमकेश्वर) सोमवार, 21 फरवरी 2022

 

उत्तराखंड में अभी कोविड़ का संकट टला नही है, भले ही सरकार ने स्कूल खोल दिये है, लेकिन कोविड़ का संक्रमण अभी रुका नहीँ है। यमकेश्वर क्षेत्र के गंगा भोगपुर विद्यालय में 6 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गए। लक्ष्मण झूला चिकित्सालय की तीन सदस्यीय टीम द्वारा सभी 102 बच्चों एवम अध्यापकों का कोरोना टेस्ट कराया गया।जिसमे 6 शिक्षकों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जिससे समस्त विद्यालय मे हड़कंप मच गया, सभी बच्चे स्वस्थ है।

चिकित्सीय दल में संजय सिंह, ऋषभ घनसाला, कल्पना हर्शवाल शामिल रहे।