जोमैटो में नौकरी की आड़ में करते थे स्मैक की तस्करी। – Swastik Mail

जोमैटो में नौकरी की आड़ में करते थे स्मैक की तस्करी।

जोमैटो में नौकरी की आड़ में करते थे स्मैक की तस्करी।

(डिलीवरी बॉय उसके साथी को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 04 फरवरी 2022

जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी के साथ नशे की तस्करी करने वाले डिलीवरी बॉय को उसके साथी के साथ नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 77.00 ग्राम स्मैक बरामद हुई है । जिन के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-39/22 धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त महमूद काफी शातिर किस्म का अपराधी है। महमूद ने कोई भी स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है लेकिन वह हिंदी और इंग्लिश अच्छे से लिख और पढ़ सकता है। महमूद पूर्व में सट्टा और स्मैक तस्करी मैं जेल जा चुका है में। अभियुक्त उपेंद्र कुमार थाना सितारगंज से हल्द्वानी जेल में बंद था इसी दौरान उसकी मुलाकात महमूद से हुई और जेल में ही इन्होंने बाहर आकर संयुक्त रूप से स्मैक तस्करी करने का प्लान बनाया। उपेंद्र कुमार जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का कार्य करता है।

दोनों ने संयुक्त रूप से पैसे मिलाकर अजीम निवासी बुध बाजार बनभूलपुरा से भारी मात्रा में स्मैक खरीद कर उसे हल्द्वानी और बनभूलपुरा के युवकों को बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे। अभियुक्तों पर पहले भी अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।