6 लाख रुपये के लेनदेन में कारोबारी की हत्या।  - Swastik Mail
Breaking News

6 लाख रुपये के लेनदेन में कारोबारी की हत्या। 

 6 लाख रुपये के लेनदेन में कारोबारी की हत्या। 
Spread the love

6 लाख रुपये के लेनदेन में कारोबारी की हत्या। 

(मृतक के पूर्व पार्टनर ने दिया अंजाम) 

उत्तर प्रदेश(लखनऊ) बुधवार, 19 जनवरी 2022

गाजियाबाद के लोनी इलाके में  6 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को मृतक के पूर्व पार्टनर ने अंजाम दिया।

दिल्ली के भजनपुरा इलाके के रहने वाले दिलशाद खान ने बताया कि उसके भाई जीशान का 5 साल पहले लोनी के अशोक विहार निवासी जनीश के साथ पार्टनरशिप में गद्दे का कारोबार था। तीन साल पहले यह पार्टनरशिप खत्म हो गई थी और 6 लाख रुपये का लेनदेन बचा था। मृतक के भाई ने बताया कि आरोपी ने चेक दिए हुए थे जो क्लियर नहीं हो पा रहे थे।

इसी के चलते 15 जनवरी को लोनी मेट्रो पिलर 68 के पास करीब शाम 7 बजे बाइक सवार जनीश अपने बेटे के साथ मिलकर जीशान को गोली मार दी।

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related post

error: Content is protected !!