अल्मोड़ा के एसएसपी मंजूनाथ ने 12 लाख से अधिक कीमत का गांजा सहित एक गिरफ्तार किया।  - Swastik Mail
Breaking News

अल्मोड़ा के एसएसपी मंजूनाथ ने 12 लाख से अधिक कीमत का गांजा सहित एक गिरफ्तार किया। 

 अल्मोड़ा के एसएसपी मंजूनाथ ने 12 लाख से अधिक कीमत का गांजा सहित एक गिरफ्तार किया। 
Spread the love

अल्मोड़ा के एसएसपी मंजूनाथ ने 12 लाख से अधिक कीमत का गांजा सहित एक गिरफ्तार किया। 

(युवाओं को नशे से बचाने के लिए ‘यूथ अगेन्स्ट ड्रग’अभियान चलाया) 

उत्तराखंड (अल्मोड़ा) बुधवार, 19 जनवरी 2022

चुनाव को लेकर पुलिस सख्त मोड में हैं। जिसको निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

प्रत्येक बैरियरों एवं अपने अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग किये जाने के एवं युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाये जा रहे अभियान ‘यूथ अगेन्स्ट ड्रग’ के तहत थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद ने मय पुलिस टीम चैकिंग के दौरान चौकी तिराहा भिकियासैण में वाहन संख्या यूके19 टीए 0596 ईको बैन को चैक किया। जिसमें वाहन चला रहे व्यक्ति के कब्जे से 3 प्लास्टिक के कट्टों एवं 1 साड़ी के कट्टे एवं 2 बैगों में कुल 80.50 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। युवक की पहचान बालम सिंह रावत के रुप में हुई, जिसपर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि व्यक्ति गांजा पौड़ी गढ़वाल के देहात से खरीदकर रामनगर बेचने हेतु ले जा रहा था। विक्रेता एवं खरीददार की भूमिका की जांच की जा रही है। चैकिंग अभियान लगातार जारी है। बरामद गांजे की अंतराष्ट्रीय कीमत 12 लाख से अधिक आंकी जा रही है।

इस कार्यवाही में पुलिस टीम में भतरौजखान थानाध्यक्ष अनीश अहमद, चौकी प्रभारी भिकीयासैण ओमप्रकाश सिंह नेगी, नवीन पाण्डे, शमीम, श्याम सुन्दर आदि शामिल रहे।

Related post

error: Content is protected !!