कलयुगी पति ने पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को किया शर्मसार।  – Swastik Mail

कलयुगी पति ने पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को किया शर्मसार। 

कलयुगी पति ने पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को किया शर्मसार। 

(दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का सामूहिक बलात्कार किया) 

मध्य प्रदेश (इंदौर) सोमवार, 17 जनवरी 2022

दुनिया में पति और पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जो सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। लेकिन इस कलयुग में इस पति ने पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार किया।

इंदौर में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी दरिंदगी की।  पति अपनी पत्नी को  फार्म हाउस ले गया और वहां पर अपने दोस्तों के सामने अपनी ही बीवी को न्यूड कर डांस करवाया। आरोपी पति ने अपने फार्म हाउस पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का सामूहिक बलात्कार तक किया। हद तो तब हो गई जब पति और उसके दोस्त मिलकर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक रूप से संबंध भी बनाते रहे।

पति और उसके दोस्त के इस बहशियाना काम से तंग आकर महिला ने इंदौर के एक पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने पति समेत उसके सभी दोस्तों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और एक सरकारी स्कूल में टीचर है। वहीं आरोपी पति से उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी जिसके बाद दोनों ने शादी की थी। विवाह के दौरान पति के साइड से कोई नहीं आया था और वह पहले से ही शादीशुदा था।