शिवगंगा एनक्लेव में हर्षोल्लास के साथ मनाया 31 दिसम्बर और नया साल।
शिवगंगा एनक्लेव में हर्षोल्लास के साथ मनाया 31 दिसम्बर और नया साल।
(शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के सभी परिवार कार्यक्रम में शामिल रहे)
उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 02 जनवरी 2022
पुराना वर्ष 2021 के समाप्त होने व नव वर्ष 2022 के आगमन के स्वागत के लिए शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के सभी सदस्यों और उनके परिवार वालों ने 31 दिसम्बर को सोसाइटी के प्रांगण में एकत्रित हुए। नव वर्ष 2022 का स्वागत बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया।
शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने मनोरंजन के लिए डीजे का इंतजाम किया।
खेल का आयोजन भी किया जिसमें महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों के लिए कुर्सी दौड़ कराई गई। महिला वर्ग में श्रीमती सुलेखा गॉड, बच्चों में कुमारी नानू तथा पुरुष वर्ग में श्री कृपाल सिंह बिष्ट विजेता रहे।
सभी लोगों ने डीजे की धुन के साथ एक अलग अंदाज में डांस का आनंद लिया। सभी ने एक दूसरे को पुराने साल की विदाई के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
सभी ने सोसाइटी की खुशहाली व विकास के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।अंत में रात्रि भोज का आनंद लिया।