उधमसिंह नगर के नानकमत्ता कस्बा क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या। – Swastik Mail

उधमसिंह नगर के नानकमत्ता कस्बा क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या।

उधमसिंह नगर के नानकमत्ता कस्बा क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या।

(दो शव झाड़ियों में  और दो घर पर मिले) 

 उत्तराखंड (उधमसिंह नगर) बुधवार, 29 दिसम्बर 2021

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के नानकमत्ता कस्बा क्षेत्र में ज्वेलर्स परिवार चार के लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद शवों को झाड़ी पर फेंक दिया गया जिसकी सूचना मिलने पर जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।हैं।

आज दिन के समय नानकमत्ता बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो शव मिले थे, जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो मृतकों की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी और उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी के रुप में हुई है।

मृतक अजय रस्तोगी के घर से भी दो शव बरामद हुए हैं, जो उसकी माँ और नानी का है। इस तरह एक ही परिवार के चार लोगों को एक ही दिन मौत के घाट उतार दिया गया।

इस हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मृतकों का ब्यावरा भी निकालना शुरू कर दिया है। फोन सर्विलांस के माध्यम से दी पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया है और कहा है कि जल्दी पूरी घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।