मानवता एक बार फिर हुई शर्मशार, मेडिकल स्टोर संचालक ने मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म किया।
             
      मानवता एक बार फिर हुई शर्मशार, मेडिकल स्टोर संचालक ने मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म किया।
(अश्लील वीडियो बनाया,वायरल करने की धमकी दी)
नई दिल्ली, बुधवार, 08 दिसम्बर 2021
नई दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने कई दिन तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने स्वजन को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने एक विशेषज्ञ का सहारा लेकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
29 वर्षीय पीड़िता अपने माता-पिता के साथ भजनपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। पांच वर्ष पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। पीड़िता के घर के पड़ोस में एक युवक मेडिकल स्टोर चलाता है। पीड़िता मेडिकल स्टोर से दवा लेने जाती रहती है। पीड़िता का आरोप है कि 22 अक्टूबर को उनकी तबीयत खराब थी। वह मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी। आरोपित ने बहाना बनाकर महिला को स्टोर के अंदर बुला लिया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने डर के मारे वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया।