Breaking News

अटारी बॉर्डर पर ढाई महीने से फंसे पाकिस्तान दंपति ने दिया बच्चे को जन्म। 

 अटारी बॉर्डर पर ढाई महीने से फंसे पाकिस्तान दंपति ने दिया बच्चे को जन्म। 
Spread the love

अटारी बॉर्डर पर ढाई महीने से फंसे पाकिस्तान दंपति ने दिया बच्चे को जन्म। 

(हिंदू परिवार में बच्चे के जन्म लेने पर उसका नाम ‘बॉर्डर’ रखा) 

पंजाब(अटारी बॉर्डर) सोमवार, 06 दिसम्बर 2021 

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर ढाई महीने से फंसे पाकिस्तान के एक हिंदू परिवार में बच्चे के जन्म लेने पर उसका नाम ‘बॉर्डर’ ही रख दिया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले के निवासी नींबू बाई और बलम राम अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के साथ कई दिनों से बॉर्डर पर रह रहे हैं।

नींबू बाई को 2 दिसंबर को प्रसव पीड़ा हुई। महिला को प्रसव पीड़ा में देख पास के पंजाब गांव से कई अन्य महिलाएं डिलीवरी में मदद के लिए पहुंची। अन्य सुविधाओं के अलावा स्थानीय लोगों ने मां और बच्चे के लिए चिकित्सकीय व्यवस्था भी की। नींबू बाई और बलम राम ने बताया कि भारत-पाक सीमा पर बच्चे का जन्म होने की वजह से उन्होंने अपने बच्चे का नाम बॉर्डर रख दिया।

महिला के पति ने बताया कि वह और अन्य पाकिस्तानी नागरिक भारत तीर्थ पर आए थे लेकिन आवश्यक दस्तावेज न होने की वजह से ये सब बॉर्डर पर ही फंस गए। यहां पर रह रहे 97 लोगों में से 47 बच्चे हैं। इनमें से छह बच्चों का जन्म भारत में हुआ और इनकी उम्र एक साल से कम है।

Related post

error: Content is protected !!