उत्तराखंड डिपो की बस ने देर रात मवाना  तिराहे पर युवक को कुचला। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

उत्तराखंड डिपो की बस ने देर रात मवाना  तिराहे पर युवक को कुचला।

 उत्तराखंड डिपो की बस ने देर रात मवाना  तिराहे पर युवक को कुचला।
Spread the love

उत्तराखंड डिपो की बस ने देर रात मवाना  तिराहे पर युवक को कुचला।

(युवक की मौत, चालक फरार) 

उत्तर प्रदेश (मेरठ) शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2021 

उत्तराखंड डिपो की बस ने देर रात मवाना के फलावदा तिराहे पर पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। गंभीर घायल हुए युवक की कुछ देर में ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा। बस को बहसूमा पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मोहल्ला काबलीगेट निवासी (28) मोनू पुत्र मांगेराम हलवाई का काम करता था। रात लगभग पौने बारह बजे वह मेरठ रोड स्थित लाला फार्म हाउस में काम खत्म कर पैदल ही घर लौट रहा था।वह फलावदा तिराहे पर पहुंचा तो मेरठ की ओर से आई उत्तराखंड डिपो की बस ने टक्कर मार दी। बस चालक रुकने की बजाए बस की गति बढ़ाकर फरार हो गया।

मोनू काफी देर तक पिछले पहिए में उलझकर घिसटता गया। कुछ देर में तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उसे उठाकर मेरठ ले गई, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। उसके बाद शव को मर्चरी भेज दिया। सूचना पर कुछ देर बाद ही स्वजन पहुंच गए। पुलिस ने आरोपित बस को पकड़ने के लिए सैट से मैसेज पास कर दिया, जिसे बहसूमा पुलिस ने पकड़ लिया। इस बीच चालक फरार हो गया, लेकिन परिचालक को हिरासत में ले लिया।सुबह मृतक के बड़े भाई मनोज ने फरार हुए चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस दौरान स्वजन ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

मोनू की मौत की खबर जब स्वजन को लगी तो कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मृतक के यहां पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा था।

Related post

error: Content is protected !!