सशक्त भू कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने घंटाघर पर सांकेतिक जाम लगाया।
सशक्त भू कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने घंटाघर पर सांकेतिक जाम लगाया।
(घंटाघर के समीप स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए)
(प्रतिमा के आसपास गंदगी को देखकर आंदोलनकारियों ने रोष जताया)
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 23 नवम्बर 2021
भू कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने घंटाघर पर सांकेतिक जाम लगाया और उत्तराखंड सरकार होश में आओ के नारे लगाए।
घंटाघर के समीप स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। उन्होंने प्रतिमा के आसपास गंदगी को आंदोलनकारियों ने साफ किया व प्रतिमा के आसपास गंदगी को देखकर आंदोलनकारियों ने रोष जताया।
इस दौरान आंदोलनकारी निर्मला बिष्ट और जगमोहन नेगी ने कहा कि सरकार सबसे पहले दो हजार अट्ठारह में बनाए कानून को समाप्त कर आगामी सत्र में हिमाचल के तर्ज पर सशक्त भू कानून को लागू करें।
उषा भट्ट व सुरेश नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार भू माफिया पर नियंत्रण करने के लिए 2018 के कानून के तहत उद्योग स्थापित करने के साथ ही नाम पर खरीदी गई जमीन की जांच करें।
प्रदीप कुकरेती ने कहा कि राज्य की परिकल्पना यहां की भूमि जल, जंगल, जमीन को लुटाने के लिए नहीं बनाया है यदि सरकार तत्काल हिमाचल के तर्ज़ पर भू कानून नहीं लाएगी तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में रोशन धस्माना, पद्मा गुप्ता, पूरन सिंह लिंगवाल, रणवीर सिंह चौधरी, आनंदी रावत, सुशीला अमोली, विजया नथानी, धीरेंद्र प्रताप, गौरव खंडूरी, पुष्कर, रामलाल, लक्ष्मी मलासी, विनोद असवाल आदि अन्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।