Breaking News

देहरादून जनपद के विकास नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार। 

 देहरादून जनपद के विकास नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार। 
Spread the love

देहरादून जनपद के विकास नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार।

(14 वर्षीय नाबालिग से बनाये शारीरिक संबंध) 

उत्तराखंड (विकासनगर) बुधवार, 10 नवंबर 2021 

देहरादून जनपद के विकासनगर मे एक व्यक्ति ने विकास नगर पुलिस को लिखित सूचना देकर कहा कि शाहिद पुत्र रहीसुद्दीन निवासी भट्टा रोड सराय गली विकास नगर देहरादून में उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिससे उसकी पुत्री 9 माह की गर्भवती हो गई। उनकी पुत्री ने इस घटना के बारे में पहले परिवार के किसी सदस्य को नहीं बताया।

पुत्री के 09 माह की गर्भवती होने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई।शुक्रवार प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने सुरक्षित रूप से बच्चे को जन्म दिया।

चिकित्सा विभाग के अनुसार नाबालिग जच्चा और उसका बच्चा दोनों का स्वास्थ्य स्थिर हैं।

Related post

error: Content is protected !!