Breaking News

दीपावली का त्योहार आते ही जुए का धंधा जोरों पर। 

 दीपावली का त्योहार आते ही जुए का धंधा जोरों पर। 
Spread the love

दीपावली का त्योहार आते ही जुए का धंधा जोरों पर। 

(काठगोदाम थाना पुलिस ने जुआ खेलते सात गिरफ्तार) 

उत्तराखंड (हल्द्वानी)मंगलवार, 2 नवंबर 2021

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही जुए का अवैध धंधा खूब फल फूलने लगा है। जुआ खेलने लोग वाले बड़े-बड़े दाव पर लगा रहे हैं। काठगोदाम थाना पुलिस ने देर सागर होटल के पीछे ईंट के दुकान में जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से 37000 रुपये नकद, ताश और मोबाइल बरामद किए हैं। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद है। इसी के तहत सूचना मिली की जुआ का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी लोग हल्द्वानी और काठगोदाम के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related post

error: Content is protected !!