Breaking News
राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित के दृष्टिगत डीएम ने अपनी कोर टीम संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि।नैनीताल के सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरुकता अभियान की शुरुआत की।महालेखाकार उत्तराखंड ने जीपीएफ अदालत का किया आयोजन।उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के मा. अध्यक्ष डॉ. पं. राजेन्द्र अणथ्वाल की अध्यक्षता में गौ सेवा आयोग की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।

ईमानदारी की मिसाल  नगर निगम कर्मचारी तनुज शर्मा। 

 ईमानदारी की मिसाल  नगर निगम कर्मचारी तनुज शर्मा। 
Spread the love

ईमानदारी की मिसाल  नगर निगम कर्मचारी तनुज शर्मा। 

(हजारों का मंगलसूत्र लौटाया, मेयर ने किया सम्मानित) 

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार 05 अक्टूबर 2021

नगर निगम के चकशाह नगर स्थित कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी तनुज शर्मा ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। बीते दिनों इस कार्यलय में भवन कर जमा करने आये एक व्यक्ति की जेब से गिरे मंगल सूत्र को कर्मचारी तनुज शर्मा ने उक्त व्यक्ति तक पहुंचाया। जिसके लिए मेयर सुनील उनियाल गामा ने कर्मचारी तनुज शर्मा को सम्मानित किया है।

कर्मचारी तनुज शर्मा ने बताया कि बीते 21 सितंबर को चकशाह नगर नगर स्थित कार्यालय में कई लोग हाउस टैक्स जमा करने आए थे। दोपहर बाद फोन में बात करते हुए कार्यालय परिसर में गए। यहां देखा कि घास पर एक पैकेट पड़ा हुआ था। पैकेट के अंदर मंगलसूत्र था। जिसे कीमत करीब 42000 थी। ऐसे में जितने भी लोगों ने उस दिन भवन कर जमा किया था। सभी के फोन नंबर निकाल कर उनको फोन किए गए। काफी पड़ताल करने के बाद पता चला कि मंगलसूत्र ज्वेलर्स की दुकान में काम करने वाले एक कारीगर बाबू की जेब से गिरा था। उक्त कारीगर भी उस दिन भवन कर जमा करने आया था। सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के बाद जब यह साफ हो गया कि कारीगर की जेब से मंगलसूत्र गिरा था। कारीगर एक दिन पहले कार्यलय में आया। उसने बताया कि भवन कर जमा करने आया था। इस बीच मंगल सूत्र गिर गया। जिसकी कीमत 42 हजार है। वो धर्मपुर स्थित ज्वेलर्स की दुकान में काम करता है। जिसके बाद नगर निगम मुख्यालय में मेयर सुनील उनियाल गामा जी की मौजूदगी में कर्मचारी तनुज शर्मा ने मंगल सूत्र कारीगर को दिया। मेयर सुनील उनियाल गामा जी ने कर्मचारी तनुज शर्मा की ईमानदारी की प्रशंसा की।

Related post

error: Content is protected !!