एक माँ ने तीन साल के मासूम को जमीन पर पटक कर मार डाला।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

एक माँ ने तीन साल के मासूम को जमीन पर पटक कर मार डाला। 

 एक माँ ने तीन साल के मासूम को जमीन पर पटक कर मार डाला। 
Spread the love

एक माँ ने तीन साल के मासूम को जमीन पर पटक कर मार डाला। 

(दूध पीने की जिद कर रही थी) 

(माँ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है) 

छत्तीसगढ़(कोरबा) वीरवार, 23 सितंबर 2021

कोरबा में दूध पीने की जिद कर रहे एक बच्चे को उसकी मां ने जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर पांच में सात्विक राव (करीब ढाई वर्ष) ने दूध पीने की जिद की, तो उसकी मां प्रमिला राव (32) ने उसे कथित रूप से जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है बुधवार शाम एक बच्चा दूध पीने की जिद कर रहा था। बच्चे के बार-बार दूध मांगने से मां प्रमिला को गुस्सा आ गया और उसने अपने बेटे को फर्श पर पटक दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली, तो वे बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान घर पर महिला की सास और ससुर मौजूद थे। प्रमिला का पति रामचंद्र राव बालको ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षक है। घटना के समय वह घर से बाहर था। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि वर्ष 2014 से प्रमिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है।

Related post

error: Content is protected !!