बिल्डर प्रिया शर्मा ने अपने पूर्व पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।  – Swastik Mail

बिल्डर प्रिया शर्मा ने अपने पूर्व पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। 

बिल्डर प्रिया शर्मा ने अपने पूर्व पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। 

(अभद्रता, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप) 

उत्तराखंड (रुद्रपुर) सोमवार , 5 सितंबर 2021

प्रदेश के बहुचर्चित 200 करोड़ से अधिक रुपये के एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले से चर्चित हुई शहर की बिल्डर एलाईड इंफ्रा एंड अदर प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंध निदेशक प्रिया शर्मा व उनके पूर्व पार्टनर सुधीर शर्मा के बीच संबंधों की एक नई कहानी सामने आई है। प्रिया शर्मा ने सुधीर चावला के खिलाफ पुलिस  में अभद्रता, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रिया शर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बीती शाम गाबा चौक काशीपुर बाईपास रोड स्थित कार्यालय में बैठ कर दैनिक कार्यों को निपटा रही थी तभी कंपनी में पूर्व में निदेशक रह चुका सुधीर चावला शराब के नशे में जबरन ऑफिस में घुस आया, और उसने उसके चैंबर में आकर अपनी जेब में रखे किसी घातक हथियारनुमा वस्तु पर हाथ रखकर गाली-गलौच व अश्लील अपशब्दों का प्रयोग किया। वह उठ कर जाने लगी तो सुधीर चावला ने उसे धक्का देकर कुर्सी पर गिरा दिया और कहा कि यदि यहां ऑफिस चलाना है तो उसे प्रति माह एक लाख रूपये रंगदारी देनी होगी।

प्रिया के बताया कि ऑफिस के कई कर्मचारियों के सामने हुई और सीसीटीवी में कैद भी हुई है। लिहाजा उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।