भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी हटाए गए।  - Swastik Mail
Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी हटाए गए। 

 भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी हटाए गए। 
Spread the love

भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी हटाए गए। 

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

भाजपा कार्यकर्ताओं व मंगलौर कोतवाली प्रभारी के बीच कल के विवाद के बाद निरीक्षक जसपाल सिंह बिष्ट को मंगलौर कोतवाली से हटा दिया गया है। उन्हें अब रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी के पद पर भेजा गया है।

एक मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता मंगलौर कोतवाली गए थे जहां कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एक मामले में ₹20000 खाने का आरोप लगाया था इस बात पर कोतवाली प्रभारी मंगलूर यशपाल सिंह बिष्ट भड़क गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ थाने में ही मारपीट शुरू कर दी थी। बाद में इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई और कोतवाल के आचरण व कोतवाली में की गई गाली गलौज के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।

इस संबंध में कार्रवाई करते हुए एसएसपी हरिद्वार ने मंगलौर कोतवाली प्रभारी जसपाल सिंह बिष्ट को मंगलौर कोतवाली प्रभारी के दायित्व से हटाते हुए उन्हें रुड़की कोतवाली भेज दिया है।

उनके स्थान पर अमर चंद शर्मा को मंगलौर कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। उधर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और इसी आधार पर यह तबादला भी किया गया है।

Related post

error: Content is protected !!