ऋषिकेश में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया।  – Swastik Mail

ऋषिकेश में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया। 

ऋषिकेश में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया। 

(दो तस्कर गिरफ्तार किए) 

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

जनपद ऋषिकेश को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया ।जिसमें अवैध शराब की बिक्री/तस्करी में 48-48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम व्हिस्की बरामद किए।

पुलिस ने अभियान के तहत दो अलग अलग जगह से दो तस्कर गिरफ्तार किए।

भीम सिंह राणा पुत्र महेंद्र सिंह राणा निवासी गली नंबर 21 माया मार्केट गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून को गुमानीवाला फाटक के पास से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया।

गुलाब सिंह रावत पुत्र अब्बल सिंह रावत निवासी गली नंबर 4 कुंजापुरी कॉलोनी गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून को रावत रेस्टोरेंट गुमानीवाला के पास से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।