कर्नल कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी से उत्तराखण्ड में  2022  चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा। - Swastik Mail
Breaking News
प्रेमनगर के पूर्व पार्षद हितेश गुप्ता का अवैध निर्माण को आखिर क्यों दिया जा रहा है सरक्षण।मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत न्याय पंचायतों/ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर/कैम्प आयोजित किए जाएंगे।अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि IFAD मुख्यालय, रोम (इटली) में ऐतिहासिक ‘India Day Event’ का आयोजन किया।एक और एजेंसी आई डीएम की क्यूआरटी के निशाने पर; यूपीसीएल पर 02 माह का लगा प्रतिबन्ध; कार्य अनुमति निरस्त।महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान, उत्तराखण्ड शासन श्रीमती वंन्दना द्वारा रेशम निदेशालय प्रेमनगर देहरादून का निरीक्षण किया गया।

कर्नल कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी से उत्तराखण्ड में  2022  चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा।

 कर्नल कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी से उत्तराखण्ड में  2022  चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा।
Spread the love

कर्नल कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी से उत्तराखण्ड में  2022  चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा।

(उत्तराखंड होगी आध्यात्मिक राजधानी) 

 उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार 17 अगस्त 2021

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल(सेवानिवृत्त ) सीएम पद का चेहरा होंगे। देहरादून पहुंचे दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ये एलान क़िया। केजरीवाल ने कहा कि ये फैसला आम आदमी पार्टी का नहीं बल्कि उत्तराखंड की जनता ने ये फैसला सुनाया है।’आप’ ने उत्तराखंड की जनता से सवाल पूछा था कि वो किसे मुख्यमंत्री चाहते हैं। आप के सर्वे में कर्नल अजय कोठियाल का नाम ज्यादातर लोगों ने लिया।

उन्होंने दूसरी घोषणा करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली प्रशासनिक राजधानी होगी तो उत्तराखंड हिंदुओं की धार्मिक राजधानी होगी।वो उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे, जिससे उत्तराखंड में आने वालों की संख्या करीब 10 गुना बढ़ जाएगी और ग्रामवासियों का रोजगार भी बढ़ेगा।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल जी मुझे खुद जिम्मेदारी दे रहे हैं तो मेरे लिए यह काम आसान नहीं है। लेकिन सब साथ मिलकर उसी तरह इस कार्य को पूरा करेंगे जिस तरह केदारनाथ आपदा के समय एकजुट होकर काम किया गया ।

Related post

error: Content is protected !!