भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर भाकियू समर्थकों ने हमला किया।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर भाकियू समर्थकों ने हमला किया। 

 भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर भाकियू समर्थकों ने हमला किया। 
Spread the love

भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर भाकियू समर्थकों ने हमला किया। 

उत्तर प्रदेश (मुजफ्फरनगर) शनिवार, 14 अगस्त 2021

किसानों की राजधानी कही जाने वाली सिसौली गांव में शनिवार को जिले की बुढ़ाना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर भाकियू समर्थकों ने हमला बोल दिया। युवकों ने विधायक की गाड़ी पर काला तेल फेंकने के साथ पथरबाजी करते हुए तोड़फोड़ कर शीशे भी तोड़ डाले। विधायक के ड्राईवर ने किसी तरह गाड़ी लेकर सिसौली गाँव में हंगामा कर रही भीड के बीच से निकाला। हुड़दंग कर रहे लोगों को स्थानीय पुलिस ने बड़ी मुश्किलों से रोका। हमले की सूचना पर भाकियू के नेता भी भौराकलां थाने में पहुंच गए।

हंगामें की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव भी भौराकलां थाने पहुंच गए। बुढाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर हमले के बाद सिसौली में पंचायत शुरू हो गई है। भाकियू द्वारा पंचायत में पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। पंचायत स्थल पर किसानों की भीड लगातार बढती जा रही है।

Related post

error: Content is protected !!