उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने 10 हजार के ईनामी कुख्यात सैफ अली उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने 10 हजार के ईनामी कुख्यात सैफ अली उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया। 

 उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने 10 हजार के ईनामी कुख्यात सैफ अली उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया। 
Spread the love

उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने 10 हजार के ईनामी कुख्यात सैफ अली उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया। 

(गजनी हरिद्वार में अपने संगठित गैंग के साथ वारदातों को अंजाम दे रहा था) 

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 13 जुलाई 2021

उत्तराखंड में लगातार एसटीएफ अपराधियो को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। एसटीएफ को ऐसे अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त हो रही है। उत्तराखंड में अभियान के तहत एसटीएफ की टीम ने 10 हजार के ईनामी कुख्यात सैफ अली उर्फ गजनी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात डकैत गजनी हरिद्वार में अपने संगठित गैंग के साथ वारदातों को अंजाम दे रहा था। साल 2018 में डकैत सैफ अली उर्फ गजनी ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हरिद्वार के कनखल और कलियर में एक साथ दो जगह डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस वारदात के बाद से गजनी फरार चल रहा था।

उत्तराखंड में वांटेड इनामी अपराधियों धरपकड़ अभियान के तहत गुरुवार देर रात तक चले ऑपरेशन में स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने उत्तर प्रदेश के इस्लामनगर चंदौसी इलाके की घेराबंदी कर सैफ अली उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related post

error: Content is protected !!