पुजारी द्वारा महिला को बाल पकड़कर पिटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।  - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

पुजारी द्वारा महिला को बाल पकड़कर पिटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 

 पुजारी द्वारा महिला को बाल पकड़कर पिटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 
Spread the love

पुजारी द्वारा महिला को बाल पकड़कर पिटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 

(महिला मंदिर के बंद दरवाजे को खोलने की जिद पर अड़ी थी) 

बिहार (दरभंगा) शनिवार 7 जुलाई 2021

बिहार के दरभंगा जिले में एक पुजारी ने मंदिर में पूजा करने आई महिला को बाल पकड़कर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए मंदिर कमेटी ने पुजारी के खिलाफ एक्शन लिया है और जांच कराने की बात कही है। फिलहाल पुजारी को मंदिर कार्यों से हटा दिया गया है।

दरभंगा के राज परिसर में स्थित मां श्यामा माई मंदिर की दहलीज पर घटित हुई। यहां पुजारी ने मंदिर आई महिला के बाल पकड़कर पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर कमेटी ने एक्शन लेते हुए पुजारी को मंदिर के कार्यों से अलग कर दिया है।

महिला की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। महिला की पहचान भी नहीं हुई है। घटना दो दिन पहले की है। महिला मंदिर के अंदर जाकर श्यामा माई की पूजा करने की जिद पर अड़ी थी जबकि कोविड गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे।

महिला मंदिर के बंद दरवाजे को खोलने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर पुजारी और महिला के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान गुस्साए पुजारी ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसकी पिटाई कर दी। वीडियो की पुष्टि करते हुए मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र रॉय ने कहा कि महिला के साथ ऐसा सलूक सही नहीं है। पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच जारी है।

Related post

error: Content is protected !!