Breaking News

नशा मुक्ति केंद्र से चार लड़कियां बृहस्पतिवार की शाम फरार।

 नशा मुक्ति केंद्र से चार लड़कियां बृहस्पतिवार की शाम फरार।
Spread the love

नशा मुक्ति केंद्र से चार लड़कियां बृहस्पतिवार की शाम फरार।

उत्तराखण्ड (देहरादून) शुक्रवार 6 अगस्त 2021

राजधानी के क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के प्रकृति विहार में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से चार लड़कियां बीती यानी बृहस्पतिवार की शाम फरार हो गई हैं। चारों लड़कियों का नशा मुक्ति केंद्र में नशा लेने के कारण इलाज चल रहा था। केंद्र संचालक ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले भी इस केंद्र से आठ लड़के गायब हो गए थे।

युवतियों नशा मुक्ति केंद्र में फरवरी से इलाज चल रहा है। गुरुवार देर शाम चारों लड़कियां मौका देखकर नशा मुक्ति केंद्र से भाग गईं और केंद्र के बाहर ताला लगा गईं। केंद्र संचालक ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद केंद्र संचालक ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने सभी लड़कियों की जानकारी लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। केंद्र संचालक के मुताबिक तीन लड़कियां देहरादून और एक लड़की हरिद्वार जिले के रुड़की की है।

Related post

error: Content is protected !!