राजाजी पार्क की गौहरी रेंज में बाइक सवार युवक को हाथी ने मार डाला। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

राजाजी पार्क की गौहरी रेंज में बाइक सवार युवक को हाथी ने मार डाला।

 राजाजी पार्क की गौहरी रेंज में बाइक सवार युवक को हाथी ने मार डाला।
Spread the love

राजाजी पार्क की गौहरी रेंज में बाइक सवार युवक को हाथी ने मार डाला।

उत्तराखंड (देहरादून)  सोमवार 26 जुलाई 2021

राजाजी पार्क की गौहरी रेंज के अंतर्गत फूल चट्टी के समीप रविवार को बाइक सवार एक युवक को हाथी ने मार डाला। युवक के साथी ने भागकर जान बचाई और किसी तरह पुलिस को सूचना दी।

मृतक युवक की पहचान मनीष कुमार डोबरियाल ऋषिकेश निवासी के रूप में हुई प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला थाना प्रमोद उनियाल ने बताया कि मनीष डोबरियाल अपने दोस्त शुभम डोभाल निवासी गढ़ी कैंट देहरादून के साथ गरुड़ चट्टी स्थित रिजॉर्ट में काम करता है।

घटना के वक्त करीब 12:00 बजे दोनों बाइक से रिसोर्ट जा रहे थे इस बीच फूलचट्टी के समीप हाथी ने उन पर हमला कर दिया हाथी ने मनीष डोबरियाल को मौके पर ही मार डाला उसके साथ ही शुभम ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की टीम मौके पर ही पहुंची लेकिन हाथी कई घंटे तक घटनास्थल के आसपास घूमता रहा सुबह के वक्त जब हाथी वहां से से चला गया तो युवक के शव को यहां से उठाया गया पुलिस के मुताबिक युवक के परिजन को सूचित कर दिया गया है।

Related post

error: Content is protected !!