विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने 40 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री , मास्क व सैनिटाइजर की वितरित। - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने 40 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री , मास्क व सैनिटाइजर की वितरित।

 विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने 40 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री , मास्क व सैनिटाइजर की वितरित।
Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने 40 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री , मास्क व सैनिटाइजर की वितरित। 

(टीम मैं हूं सेवादार संस्था के स्थापना दिवस) 

उत्तराखंड (देहरादून ) शुक्रवार 23 जुलाई 2021

देहरादून 23 जुलाई। देहरादून के अंतर्गत त्यागी रोड पर शुक्रवार को “टीम मैं हूं सेवादार” संस्था के स्थापना दिवस पर संस्था द्वारा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के माध्यम से 40 जरूरतमंद लोगों को राशन की सामग्री वितरित की गई।इस दौरान संस्था द्वारा लगाए गए भंडारे में विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को भंडारा भी वितरित किया।

सूखा राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी किया। इस अवसर पर संस्था के सेवादारों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “टीम में हूं सेवादार” संस्था विगत कई वर्षों से समाज कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में जहां जरूरतमंद लोगों को रोजी रोटी का संकट पैदा हुआ है वहीं इस प्रकार की संस्था जरूरतमंद समाज के लिए आगे आकर सेवा भाव से कार्य कर रही है जोकि सराहनीय है।श्री अग्रवाल ने कहा कि संस्था का लक्ष्य लोगों को भोजन की बर्बादी करने से रोकना है। इसको लेकर सेवा बैंक समय-समय पर अभियान चलाता रहा है।

इस अवसर पर संस्था के सेवादार संदीप गुप्ता, जगदीप राणा, पीएस चौहान, राजेंद्र नवानी, परवीन सैनी, नरेश नेगी, अतुल गोयल, सत्य प्रकाश, कैलाश कुडियाल, राजेंद्र रावतन जसवंत रावत, अधीर मुखर्जी, राज अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, राहुल पवार, दिनेश सती, राजीव पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!