हल्द्वानी जेल में काशीपुर के कैदी की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने नैनीताल एसएसपी को हटाने के निर्देश दिए। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

हल्द्वानी जेल में काशीपुर के कैदी की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने नैनीताल एसएसपी को हटाने के निर्देश दिए।

 हल्द्वानी जेल में काशीपुर के कैदी की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने नैनीताल एसएसपी को हटाने के निर्देश दिए।
Spread the love

हल्द्वानी जेल में काशीपुर के कैदी की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने नैनीताल एसएसपी को हटाने के निर्देश दिए।

(घटना की सीबीआई जांच की जाएगी) 

उत्तराखंड (नैनीताल) वीरवार 22 जुलाई 2021

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए नैनीताल पुलिस को लिया कटघरे में। हल्द्वानी जेल में काशीपुर के कैदी की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई करते हुए नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी को हटाने के साथ ही पूरे घटना की सीबीआई जांच कराने की बात कही है।

मार्च के महीने में हल्द्वानी जेल के अंदर काशीपुर के एक कैदी की बंदी रक्षकों ने पिटाई की थी, जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी, परिजनों द्वारा न्यायालय की शरण में जाने के बाद पुलिस ने इस संबंध में जेल के बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की निर्देश दिए थे।

मामला हाईकोर्ट में चल रहा था, आज माननीय उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति रविन्द्र मैथाणी द्वारा सुनवाई करते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर सीबीआई जांच करने के साथ ही एसएसपी नैनीताल को हटाने के आदेश दिए हैं।

Related post

error: Content is protected !!