उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दी। - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दी।

 उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दी।
Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दी।

(10 लाभार्थियों को 2 लाख रुपये के चेक दिये) 

उत्तराखंड (ऋषिकेश) बुधवार 21 जुलाई 2021

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाभार्थियों को 2 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक वितरित किए।

कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित एवं शारीरिक रूप से अक्षम और चिकित्सालयों में उपचाराधीन रोगियों के लिए मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता विधायकों के माध्यम से उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र में गरीबों और असहाय लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा और विकास मेरे राजनीतिक जीवन का मूलमंत्र है। इसी के सहारे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित करते हुए कोरोना संक्रमण से सचेत रहने का भी आह्वान किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए सभी सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते रहें।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार विजयपाल, ग्राम प्रधान राजेश व्यास, रविंद्र रमोला, प्रधान सोबन कैंतुरा, सीमा रानी, नगर निगम पार्षद लव कंबोज, प्रधान शैलेंद्र रांगड, गोपाल सिंह रावत, गणेश रावत, रवि शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!