ऋषिकेश में आबादी के बीच लग रहे मोबाइल टावर को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

ऋषिकेश में आबादी के बीच लग रहे मोबाइल टावर को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। 

 ऋषिकेश में आबादी के बीच लग रहे मोबाइल टावर को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। 
Spread the love

ऋषिकेश में आबादी के बीच लग रहे मोबाइल टावर को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। 

उत्तराखंड (ऋषिकेश) बुधवार 21 जुलाई 2021

ऋषिकेश में नियम कानून को ताक पर रखकर अमितग्राम में आबादी के बीच लग रहे मोबाइल टावर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सिलिंग की कार्रवाई की।

मनसा देवी मार्ग पर स्थित अमितग्राम में एक मकान की छत पर मोबाइल टावर स्थापित किया जा रहा था। आबादी के बीच टावर को खतरे की घंटी बताते हुए क्षेत्र के जागरूक लोगों ने विरोध किया था। इसकी शिकायत एमडीडीए और स्थानीय प्रशासन से भी की गई थी। मंगलवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर निर्माणाधीन टावर को अवैध करार देते हुए कार्रवाई की। प्राधिकरण के सहायक अभियंता पीएन बहुगुणा ने बताया कि टावर अमितग्राम निवासी मनोज पाठक के दो मंजिला मकान की छत के ऊपर लग रहा था। नियमानुसार टावर लगाने से पहले प्रशासन और प्राधिकरण में आवेदन करना पड़ता है। अनुमति मिलने पर ही टावर लगाया जा सकता है।

Related post

error: Content is protected !!