भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष को जवाब शालीनता से दे।  - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष को जवाब शालीनता से दे। 

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष को जवाब शालीनता से दे। 
Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष को जवाब शालीनता से दे। 

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार 21जुलाई 2021

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , कैबिनेट मंत्री एवं महानगर के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने आज कुछ इसी तरह के उद्गार भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति में देते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के सामने जाएगी, जब उसने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा दिए गए उत्तराखंड को विशेष राज्य के दर्जे को अपनी सरकार आते ही समाप्त कर दिया।

बंशीधर भगत ने कहा कि आज महानगर देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता कहलाने लायक लोगों की संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती है जबकि हमारे संगठन में एक-एक पद पाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता प्रयत्नशील रहते हैं हम ऐसे कार्यकर्ताओं के दम पर आने वाला इतिहास बदल कर रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते हमारे कार्यकर्ता का पिछला एक डेढ़ साल समाज की सेवा में लगा है, क्योंकि हम राजनीति समाज के लिए करते हैं, जबकि विपक्षी दलों के कार्यकर्ता ऐसे कठिन समय में भी राजनीति करते रहे अब उन्हें जवाब देने का समय आ गया है प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से विपक्षियों को शालीनता पूर्ण ढंग से उत्तर देने एवं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।

इससे पूर्व महानगर प्रभारी श्रीमती कुसुम कंडवाल ने सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का वृत लिया तथा महामंत्री रतन सिंह चौहान द्वारा पेश किए गए राजनीतिक राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन उपाध्यक्ष डॉक्टर. उदय पुंडीर तथा समर्थन मंत्री हरीश कोहली द्वारा किया गया।

कार्यसमिति के अंत में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए पिछले एक वर्ष में भाजपा महानगर द्वारा किए गए कार्यक्रमों तथा सेवा कार्यों का ब्यौरा दिया।

कार्यसमिति में महापौर सुनील उनियाल गामा,विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ ,सहदेव पुंडीर , भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष आनंद सागर ,आशीष नागरथ, पूरन सिंह नेगी ,श्रीमती बृजलेश गुप्ता , महामंत्री सत्येंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, सत्येंद सिंह नेगी, महानगर मंत्री तृप्ता जाटव ,मुनिया पाल ,संध्या थापा, विनोद शर्मा ,सुनील शर्मा ,इतवार सिंह रमोला उमा नरेश तिवारी, सोशल मीडिया के श्यामसुंदर चौहान, श्रीमती नीलू साहनी सहित महानगर में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी विनय गोयल, पुनीत मित्तल, श्रीमती मधु भट्ट, अनिल गोयल ,डॉक्टर.देवेंद्र भसीन, डॉक्टर. आदित्य ,शादाब शम्स, आदित्य चौहान, करुण दत्ता रेशम बोर्ड के चेयरमैन चौधरी अजीत सिंह ,पूर्व दर्जा कैबिनेट मंत्री विश्वास डावर महानगर कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!