दुगड्डा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दीपक बडोला की असामयिक मृत्यु।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

दुगड्डा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दीपक बडोला की असामयिक मृत्यु। 

 दुगड्डा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दीपक बडोला की असामयिक मृत्यु। 
Spread the love

दुगड्डा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दीपक बडोला की असामयिक मृत्यु। 

(धीरेंद्र प्रताप ने पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला के निधन पर शोक व्यक्त किया) 

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार 17 जुलाई 2021

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप जो लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे दुगड्डा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दीपक बडोला के आवास पर गए व दिवंगत कांग्रेस नेता की असामयिक मृत्यु पर उनके परिजनों से शोक व्यक्त किया।

धीरेंद्र प्रताप ने इस मौके सर के दीपक बडोला के पिता से मुलाकात कर दीपक की अकाल मृत्यु पर गहरा दुख और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक आम जनता गरीब और कमजोर वर्गों के नेता थे। उन्होंने दुगड्डा के विकास में चार चांद लगाए। वे करीब 15 साल तक नगर पालिका के अध्यक्ष रहे और उन्होंने अपने जीवन के सबसे अच्छे दिन दुगड्डा में पीने के पानी से लेकर सड़कों से लेकर अस्पताल विद्यालय और तमाम नागरिक सुविधाएं जुटाने पर अपना समय और जीवन लगाया। उन्होंने कहा दीपक के जाने से कांग्रेस ने अपना एक बहुत ही होनहार नेता खो दिया है। इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप के साथ नैनीडांडा विकास खंड कांग्रेस के अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह नेगी महासचिव रामनिवास रावत और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरेंद्र सिंह नेगी भी मौजूद थे। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की लहर चल रही है और जब भी 2022 के शुरू में राज्य में विधानसभा के चुनाव होंगे कांग्रेश प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी उन्होंने भाजपा के शासनकाल में गांव की खास तौर पर उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा की सरकार को गांव और गरीब विरोधी सरकार करार दिया।

Related post

error: Content is protected !!