दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने समाचार पत्र विक्रेता के साथ मनाया दीपावली उत्सव।
(कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी श्री वीरेन्द्र पोखरियाल ने किया उत्सव में प्रतिभाग)
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 05 नवंबर 2026
आज हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन ने समाचार पत्र विक्रेता के साथ मनाया दीपावली उत्सव।
आज सभी समाचार पत्र विक्रेता सिटी बैंकट हॉल में एकत्रित हुए वहां पर सभी ने मिलकर दिवाली का उत्सव मनाया। आज के उत्सव में दो न्यूज़पेपर एजेंट एसोसिएशन द्वारा समाचार पत्र विक्रेता को उपहार वितरित किए।
महापौर प्रत्याशी श्री वीरेंद्र पोखरियाल जी ने उपहार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया वा साथ ही श्री देवेन्द्र पाल सिंह भी उपस्थित रहे।
श्री वीरेंद्र पोखरियाल जी ने कहा कि आप लोगों का कार्य सराहनीय है आप लोग गर्मी, सर्दी , बरसात की परवाह न करते हुए अपने कार्य को शत प्रतिशत कार्य करते हैं।
श्री वीरेंद्र पोखरियाल जी ने कहा के समाचार पत्र विक्रेता को जब भी मेरी आवश्यकता होगी तो आप लोगो के साथ खड़ा रहूंगा।
श्री वीरेंद्र पोखरियाल जी ने सबको दीपावली की शुभकामना देते हुए अपील की कि दीपावली के दिन बच्चे बम पटाखे खुले में जलाएं वा माता पिता उनके साथ उपस्थित रहे वा सुरक्षा कि दृष्टि से पानी की बाल्टी अवश्य रखें।
श्री देवेन्द्र पाल सिंह जी ने दीपावली कि शुभकामनाएं देते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि आप लोगों का समाचार वितरण का कार्य सराहनीय वा प्रशंसनीय है।
समाचार पत्र विक्रेताओं ने सभी यूनियन के पदाधिकारीयों का धन्यवाद दिया कि वह हर साल में दो बार उपहार का कार्यक्रम रखते हैं।
कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारी हरप्रीत सिंह, ललित जोशी, राकेश कुमार भट्ट, राकेश शर्मा, वीरेंद्र सेमवाल, कैलाश सेमवाल, सरबजीत सिंह,अनूप कुमार, गुमान सिंह, गांधी जी, संदीप सिंह, वीरेंद्र चौहान, नन्दू सिंह, सौरभ,गौरव, रंजीत रावत आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।