चुक्खूवाला के इंदिरा कॉलोनी में बनी भ्रष्टाचार की सड़क। - Swastik Mail
Breaking News

चुक्खूवाला के इंदिरा कॉलोनी में बनी भ्रष्टाचार की सड़क।

 चुक्खूवाला के इंदिरा कॉलोनी में बनी भ्रष्टाचार की सड़क।
Spread the love

चुक्खूवाला के इंदिरा कॉलोनी में बनी भ्रष्टाचार की सड़क।

(मिट्टी से बन रही डामर रोड, जनता में आक्रोश)

उत्तराखंड (देहरादून) देहरादून, 26 सितंबर 2026

राजधानी देहरादून के चुक्खूवाला – इंदिरा कॉलोनी बॉर्डर पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने विकास के दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सड़क के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है और गुणवत्ताहीन, मिट्टी मिली सामग्री से निर्माण जारी है।

मौके से मिली तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि नई बनी सड़क उखड़ने लगी है और निर्माण की खामियों को छिपाने के लिए सड़क के बीच में अखबार बिछाए गए हैं। जनता का कहना है कि यह भ्रष्टाचार को छिपाने का नया तरीका है।

इससे अच्छी तो पुरानी सड़क थी

नाम न छापने की शर्त पर क्षेत्रवासियों ने आक्रोश जताते हुए कहा, “इस नई सड़क से बढ़िया तो पिछली सड़क थी, जो कम से कम मजबूत तो थी। यह नई सड़क एक बारिश में ही बह जाएगी। यह पूरी तरह से भ्रष्टाचार है।”

लोगों ने बताया कि घटिया निर्माण के कारण सड़क जगह-जगह से टूट रही है और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

जनहित में संज्ञान लेने की मांग

*क्षेत्रवासियों ने इस समाचार का जनहित में संज्ञान लेने की मांग की है।* उन्होंने जिलाधिकारी, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से अपील की है कि वे स्वयं मौके पर आकर इस सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच करें, सैंपल लेकर लैब टेस्ट कराएं और दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ताकि जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग रोका जा सके।

Related post

error: Content is protected !!