स्वतंत्रता दिवस पर टीम शिवम पंडित ने निकाली भव्य देशभक्ति रैली।
स्वतंत्रता दिवस पर टीम शिवम पंडित ने निकाली भव्य देशभक्ति रैली।
(सामाजिक कार्यकर्ता शिवम पंडित की तिरंगा रैली बनी आकर्षण का केंद्र, सड़कों पर गूंजे “भारत माता की जय” के नारे)
उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम शिवम पंडित द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली घंटाघर से शुरू होकर प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, पथरी बाग चौक और आईएसबीटी चौक होते हुए वापस घंटाघर पहुंची।
तिरंगे के साथ निकली रैली में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” व “जय हिंद” के नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
शिवम पंडित ने कहा कि रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। हमें अपने देश के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए।
हमारे लोगों ने कितनी मेहनत, त्याग और यातनाएं झेल कर इस आज़ादी को पाया है उनके इस भाव को समझ कर अपने देश को समृद्ध और शसक्त बनाना है।
युवा साथियों से अपील करता हूं कि नशे से दूर रहे, नशा जिंदगी, भविष्य और परिवार को खराब कर देता है। सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।