उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
(डॉ. निशंक के आग्रह पर योगी सरकार का बड़ा निर्णय, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत)
उत्तराखंड/लखनऊ (देहरादून) शुक्रवार, 13 अगस्त 2026
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शुक्रवार को कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राष्ट्रनिर्माण, भारतीय संस्कृति, साहित्य-संवर्धन तथा लेखक गाँव, थानो (देहरादून) में हिमालय संग्रहालय की स्थापना सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. निशंक ने मुख्यमंत्री से चिरगाँव, झाँसी स्थित राष्ट्रकवि, पद्मभूषण श्री मैथिलीशरण गुप्त जी के पैतृक आवास को ‘राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त संग्रहालय’ के रूप में विकसित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए इस दिशा में ₹4 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की।
डॉ. निशंक ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी का साहित्य भारतीय संस्कृति, राष्ट्रचेतना और देशभक्ति की भावना का सशक्त स्वर रहा है। उनके पैतृक आवास को संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाना उनकी साहित्यिक विरासत और राष्ट्रभक्ति की चेतना को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भेंट के दौरान डॉ. निशंक ने हिमालय की गोद में अवस्थित भारत के पहले ‘लेखक गाँव’ (थानो, देहरादून) में आयोजित होने वाले ‘लेखक गाँव अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव-2026’ हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सादर आमंत्रित किया। उन्होंने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए लेखक गाँव पधारने का आश्वासन दिया।
डॉ. निशंक ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।