प्रवासी थोलधार वासियो की " थोलधार विकास,की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई। - Swastik Mail
Breaking News

प्रवासी थोलधार वासियो की ” थोलधार विकास,की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई।

 प्रवासी थोलधार वासियो की ” थोलधार विकास,की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई।
Spread the love

प्रवासी थोलधार वासियो की ” थोलधार विकास,की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई।

(अध्यक्ष श्री मनोहर लाल नौटियाल ने समिति के उद्देश्य एवं गत वर्ष समिति के कार्यकलाप एवं उपलब्धि का विवरण प्रस्तुत किया)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 21 जून 2026

देहरादून मे निवासरत प्रवासी थोलधार वासियो की “थोलधार विकास,, देहरादून की वार्षिक आम बैठक मोथरोवाला रोड स्तिथ श्रेष्ठ वेडिंग पॉइंट सम्पन्न हुई।

हाल ही मे राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मे समिति के संरक्षक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख थोलधार श्री जोत सिँह बिष्ट जी को दायितत्व देने पर मुख्यमंत्री एवं पार्टी का आभार व्यक्त किया गया साथ ही जोत सिँह बिष्ट जी का सभी सदस्यों पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया और इसे छेत्र एवं थोलधार समिति एवं वासियो के लिए विशेष उपलब्धि बताया गया साथ ही आशा व्यक्त की गई की बिष्ट जी छेत्र के विकास के लिए पूर्व की भांति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत समिति के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल नौटियाल ने समिति के उद्देश्य एवं गत वर्ष समिति के कार्यकलाप एवं उपलब्धि का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा समिति के सदस्यता बढ़ाने पर सबका आह्वान किया ¡ समिति के महासचिव हिम्मत सिँह बिष्ट ने संचालन करते हुए समिति के आगामी कार्यक्रम एवं मुख्य रूप से चार प्रस्ताव आम बैठक मे प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित कराये.उन्होंने योग दिवस एवं फादर दिवस पर सबको बधाई देते हुए आज के दिन को विशेष दिवस बताया..उन्होंने बताया की अगले स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जायेगा जिसमे गत वर्ष की भांति थोलधार ब्लॉक के ही बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा,एवं मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा,गत दो वर्षो मे छेत्र से सरकारी सेवाओ मे सभी पदों पर नियुक्ति पाए युवाओं को भी सम्मानित किया जायेगा,ताकि भविष्य के लिए युवा उनसे प्रेरणा लें सके,कोषाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट ने गत वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया,! अंत मे समिति के संरक्षक एवं ग्रामीण अभियंत्रण विकास विभाग के उपाध्यक्ष /राज्यमंत्री श्री जोत सिँह बिष्ट जी ने स्वागत के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए समिति द्वारा छेत्र के लोगों को एकत्रित करने एवं अपने मूल गांव छेत्र के विकास के लिए प्रयास करने की कोशिश की सराहना करते हुए सभी से अपनी गणना अपने गाँव कराने का आह्वान किया, उन्होंने कहा की यदि हमने अपनी गणना अपने गांव नहीं कराई तो अगले परिसीमन मे पहाड़ से विधानसभा सीटे घट सकती हैं जिसका सीधा नुकसान बजट आवंटन का होगा और छेत्र का विकास प्रभावित होगा.उन्होंने बताया कि दिल्ली,देहरादून,चंडीगढ़,नॉएडा,समेत अन्य छेत्रो निवासरत प्रवासियो को अपनी गणना अपने गाँव कराने के लिए जागरूकता मीटिंग आयोजित कि हैं जिसका अच्छा प्रभाव पड़ा हैं और लोग जागरूक हो रहें हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी इस कार्य मे उनका सहयोग कर रही हैं! जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिँह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी का भी आभार व्यक्त किया, उन्होंने सभी सदस्यों का समिति के सदस्य संख्या अतिशीघ्र हज़ार से ऊपर पहुँचाने का आह्वान किया.उन्होंने भरोसा दिया कि अगले वार्षिक सम्मेलन मे प्रदेश के सरकार एवं पार्टी के नेतृत्व को बुलाने का प्रयास करेंगे ताकि छेत्र के विकास को बल मिल सके!समिति का आगामी वार्षिक सम्मेलन सितंबर मे प्रस्तावित है।

कार्यक्रम मे उपरोक्त के अतिरिक्त सम्बोधित करने वालों प्रमुख रूप से सोहनलाल खंडूरी,राय चंद रमोला,किशोरी लाल भट्ट,मनोहर लाल सकलानी,राम लाल खंडूरी,सोबत सिँह पढ़ियार,विजेंद्र भंडारी,वीरेंद्र दत खंडूरी,कुलानन्द उनियाल,मूर्ति राम खंडूरी,मनोहर लाल नौटियाल,मूर्ति राम उनियाल,मनीष खंडूरी,लाखी सिँह असवाल,शरत रावत,राजेंद्र प्रसाद भट्ट,सूरज मणि भट्ट,गोविन्द सिंह राणा,विनोद सिँह राणा,विजेंद्र कुमारआर्य,कुंवर सिँह पंवार समेत बड़ी संख्या मे छेत्र वासी उपस्तिथ रहे।

Related post

error: Content is protected !!